टनल हादसे के पीड़ित श्रमिकों को 45 लाख रुपये मुआवजे पर समझौता, एक सप्ताह बाद आंदोलन समाप्त

जनगणमन.लाइव 21 अगस्त टनल हादसे के पीड़ित श्रमिकों को 45 लाख रुपये मुआवजे पर समझौता, एक सप्ताह बाद आंदोलन समाप्त…

Read More

पुल की मांग को लेकर भरदार के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, भरत चौधरी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

जनगणमन.लाइव 20 अगस्त पुल की मांग को लेकर भरदार के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, भरत चौधरी और प्रशासन के…

Read More

टनल हादसे के मुआवजे को लेकर श्रमिकों का आंदोलन तेज, परियोजना में काम ठप जनगणमन.लाइव | पीपलकोटी विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में हुए टनल हादसे के बाद अब मुआवजे को लेकर श्रमिकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। मृतक श्रमिकों के परिजनों और हादसे में घायल हुए श्रमिकों के लिए अधिक मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रमिकों ने परियोजना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही श्रमिकों ने परियोजना के कार्यों से खुद को अलग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। हिंदुस्तान फेडरेशन यूनियन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में श्रमिकों ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों के सामने भविष्य की बड़ी चुनौती है। वहीं घायल श्रमिकों के उपचार और आगे के जीवन को देखते हुए वर्तमान में घोषित मुआवजा पर्याप्त नहीं है। श्रमिकों ने प्रबंधन से ऐसी सहायता राशि तय करने की मांग की है, जिससे पीड़ित परिवारों को वास्तविक राहत मिल सके। THDC कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई बहस आंदोलन के तहत श्रमिक पहले परियोजना परिसर में एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए THDC कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में प्रवेश को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में THDC अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। श्रमिक प्रतिनिधियों का एक दल परियोजना के अधिशासी निदेशक से मिलने पहुंचा और अपनी मांगों को सामने रखा। दो दिन का समय मांगा, आंदोलन जारी रखने पर अड़े श्रमिक फेडरेशन के महासचिव सोहन कुमार के मुताबिक, प्रबंधन द्वारा हादसे के पीड़ितों के लिए तय की गई मुआवजा राशि श्रमिकों को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों और घायलों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। बैठक में THDC प्रबंधन ने इस संबंध में निर्णय लेने के लिए दो दिन का समय मांगा है। हालांकि श्रमिकों ने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक प्रबंधन की ओर से लिखित और ठोस आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। रैणी आपदा का उदाहरण देकर उठाई मांग श्रमिक नेताओं ने वर्ष 2021 में रैणी में आई आपदा के दौरान मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता का हवाला देते हुए कहा कि उस समय NTPC की ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹20 लाख की सहायता के साथ बीमा का लाभ भी मिला था। उनका कहना है कि वर्तमान हादसे में भी पीड़ित परिवारों के साथ इसी तरह संवेदनशील और न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मौजूदा मुआवजा पीड़ित परिवारों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने प्रबंधन से मृतक श्रमिकों के परिवारों के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता, घायलों के उपचार एवं पुनर्वास तथा परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। हादसे से पहले भी प्रशासन को दिया था ज्ञापन यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना से दो दिन पहले ही जिलाधिकारी चमोली समेत राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर मुआवजे का मुद्दा उठाया गया था। अब हादसे के बाद श्रमिकों ने मांग पूरी होने तक परियोजना में काम बंद रखने का निर्णय लिया है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित दो दिन में प्रबंधन की ओर से कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पवन खंडूरी, शेखर गोस्वामी, गोपाल नेगी, सौरव डंडरियाल, पंकज पुरोहित, समीर शाह, प्रवीण हटवाल, ललित कुलसारी, हरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रमिक और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनगणमन.लाइव | पीपलकोटी 19 अगस्त विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में हुए टनल हादसे के बाद अब मुआवजे को लेकर श्रमिकों का…

Read More

पांच सूत्रीय मांगों पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चुनाव बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पांच सूत्रीय मांगों पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चुनाव बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी जनगणमन.लाईव रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग…

Read More

लॉ कॉलेज विकासनगर में मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान, सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

लॉ कॉलेज विकासनगर में मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान, सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन नगरपालिका…

Read More

ब्लाक प्रमुख पंकज शुक्ला ने प्रमुख वन संरक्षक के सामने केदार घाटी में जंगली जानवरों के आतंक से निजात की रखी मांग

जनगणमन‌.लाईव केदार घाटी में भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिये ब्लाक प्रमुख उखीमठ पंकज शुक्ला ने प्रमुख वन…

Read More

जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अध्यापकों के स्थानान्तरण रोकने की मांग

जनगणमन‌.लाईव गोपेश्वर 12 अप्रैल राजकीय इण्टर कॉलेज जखोला से अध्यापक के स्थानान्तरण से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है ग्रामीणों…

Read More

विनायक धार में सड़क की मांग को ले कर धरना प्रर्दशन जारी , शासन प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

जनगणमन‌.लाईव गैरसैण 15 फरवरी विनायकधार में सड़क सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर खंसरपट्टी के ग्रामीण पिछले 10 दिनों से…

Read More

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को ले कर एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान

जनगणमन‌‌.लाईव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा 1 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाता आया है और सरकार…

Read More

केदारनाथ में आमरण अनशन जारी, क्या कहा आंदोलनकारियों ने सुनिये

जनगणमन‌‌.लाईव केदारनाथ धाम में केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों द्वारा भू स्वामित्व एवं केदारनाथ के गर्भ ग्रह में सोना प्रकरण की…

Read More
Share