लॉ कॉलेज विकासनगर में मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान, सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

 लॉ कॉलेज विकासनगर में मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान, सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

 लॉ कॉलेज विकासनगर में मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान, सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

नगरपालिका गोपेश्वर के सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न अधिकारियों को दिया ज्ञापन, मंगलवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

जनगणमन‌.लाईव  गोपेश्वर, 30 जून। लॉ कॉलेज विकासनगर क्षेत्र में भूस्खलन रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए ट्रीटमेंट कार्य के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद प्रभावित काश्तकारों और भवन स्वामियों को मुआवजा नहीं मिलने से लोगों में भारी रोष है। इस मुद्दे को लेकर नगरपालिका परिषद गोपेश्वर के सभासद दीपक बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कोठियालसैंण को ज्ञापन सौंपते हुए मंगलवार से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विकासनगर में भूस्खलन रोकने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने लगभग तीन वर्ष पूर्व ट्रीटमेंट कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन आज तक अधिकांश प्रभावित काश्तकारों और कुछ भवन स्वामियों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। बरसात का मौसम शुरू होने के कारण प्रभावित भवनों और आसपास के क्षेत्र पर खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद विभाग की ओर से मुआवजे के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

सभासद दीपक बिष्ट ने कहा कि यदि शीघ्र मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया तो मंगलवार से क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी चमोली एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कोठियालसैंण को भी प्रेषित की गई है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share