भारत जोडो यात्रा में उत्तराखंड की पहचान भी हुयी शामिल
भारत जोडो यात्रा में उत्तराखंड की पहचान पहाड़ी टोपी भी शामिल हुयी।राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में चलायी जा रही भारत जोडो यात्रा इन दिनों महाराज में चल रही है। यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने राहुल गांधी को उत्तराखंड की पारम्परिक टोपी व केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
भारत जोडो यात्रा में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा की पूरे देश में यात्रा को ले कर उत्साह है लोग यात्रा से जुड़ भी रहे हैं।देश अब बहकावे और नकारात्मक राजनीति से उब कर एक बार फिर से कांग्रेस के साथ जुड़ता हुआ नजर आ रहा है।आने वाले समय निश्चित तौर पर पर सामान्य भारतीय का होगा कांग्रेस का होगा और देश में सही मायनों में भय और बेरोज़गारी दूर होगी सौहार्द कायम होगा।
