तीरथ सिंह रावत और अनिल बलूनी को राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी, उत्तराखंड से चार नेताओं को स्थान

जनगणमन.लाइव 17 अगस्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसके अलावा महेंद्र पांडे को कार्यालय मंत्री तथा आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। इस तरह उत्तराखंड से चार नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।

 

राष्ट्रीय संगठन में उत्तराखंड के नेताओं को स्थान मिलने से प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की संगठनात्मक भागीदारी और मजबूत होगी।

 

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इन जिम्मेदारियों के साथ इन नेताओं के सामने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share