भारत-तिब्बत सीमा पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, देवताल में की प्रदेश व देश की समृद्धि की कामना

भारत-तिब्बत सीमा पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, देवताल में की प्रदेश व देश की समृद्धि की कामना

गोपेश्वर, 30 जुलाई। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने गुरुवार को भारत-तिब्बत सीमा से लगे अति दुर्गम एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण देवताल और इन्द्रकुर्सी क्षेत्र का भ्रमण कर सीमांत क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सीमावर्ती क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली।

दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे भारतीय जवान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने जवानों के साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को नमन करते हुए कहा कि देश उनकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पवित्र देवताल में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद चमोली, उत्तराखंड और पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है तथा इन स्थलों के संरक्षण के साथ इनके विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में बेहतर सड़क, संचार, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला पंचायत स्तर पर सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं की भी जानकारी ली और कहा कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जनगणमन.लाईव

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share