भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन, मिष्ठान वितरण के साथ किया पौधरोपण

गोपेश्वर, 4 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का जन्मदिन मंगलवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित भाजपा जिला कार्यालय ग्वीलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन की निरंतर प्रगति का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत, सहकारी संघ चमोली के पूर्व चेयरमैन गजेंद्र रावत, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, विक्रम बर्तवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

——–जनगणमन‌.लाईव

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share