जिलासू में पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया जनसंपर्क, विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मांगा समर्थन

जनगणमन .लाइव  17 अगस्त
पोखरी। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने विकासखंड पोखरी के ग्राम जिलासू का भ्रमण कर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
बैठक में पूर्व मंत्री भंडारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन और सहयोग देने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जिलासू सोहनलाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पोखरी बीरेन्द्र सिंह, सुखदेव चौहान, अनूप रावत, बीरेन्द्र सिंह बडियारी, सुदामा प्रसाद तिवाड़ी, मातवर सिंह राणा, गणेश आगरी, अशोक कुमार, महिला मंगल दल जिलासू की अध्यक्ष शालू देवी, पुष्पा देवी, देवकी देवी, शाकम्भरी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share