तपोवन विष्णुगाड हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट में 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक (हाइड्रो) श्री अजय कुमार शुक्ला द्वारा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एन टी पी सी का संदेश पढ़कर हुई।
इसके पश्चात इस दिवस की पृष्ठभूमि के साथ साथ हिंदी पखवाड़े के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा सभी के समक्ष रखी गई।
कार्यकारी निदेशक (हाइड्रो) एवं परियोजना प्रमुख श्री अजय कुमार शुक्ला ने सभी को संबोधित करते हुए हिंदी के संवैधानिक महत्व को बताते हुए सभी को अवगत कराया कि किस प्रकार हिंदी को संविधान सभा द्वारा दिनांक 14 सितंबर 1949 को अंगीकार किया गया। श्री शुक्ला द्वारा बताया गया कि हिंदी न केवल देश की राजभाषा है अपितु यह संपूर्ण राष्ट्र के विभिन्न भागों तथा संस्कृतियों को जोड़ने का एक माध्यम भी है। हमारे राष्ट्र की उन्नति के लिए हमारी अपनी भाषा का विकास एवं अधिक से अधिक प्रयोग बहुत आवश्यक है।
इसके साथ हिंदी पखवाड़े का प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक सिविल श्री परेश, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन सुश्री सुगाता दासगुप्ता के साथ अन्य सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
हिंदी पखवाड़े के प्रथम दिन हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता की।
Leave a Reply