भारतीय सेना की एक्सपीडिशन टीम ने माणा में आयोजित किया संपर्क कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप


माणा।भारतीय सेना द्वारा सीमांत गांव माणा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ जुड़ाव बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपर्क कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ सेना एवं स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग एवं सौहार्द को और मजबूत करना था।

कार्यक्रम के दौरान सेना के चिकित्सा दल द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया।

आउटरीच कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सीमांत क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों ने सेना द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम ने सेना और सीमावर्ती समुदाय के बीच मजबूत संबंधों, आपसी विश्वास एवं सहयोग को और सुदृढ़ किया।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share