सीमांत रिमखिम में जवानों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना

जनगणमन.लाइव 16 अगस्त

सीमांत रिमखिम में जवानों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना

चमोली। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने जनपद के सीमांत क्षेत्र रिमखिम पहुंचकर भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के वीर जवानों से आत्मीय भेंट कीइस दौरान उन्होंने सीमा पर विषम परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और उनके अदम्य साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर पवित्र पार्वती कुंड के दर्शन कर जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा देश की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना की।

बिष्ट ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक और मौसम की परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के जवान जिस समर्पण और साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा में दिन-रात डटे रहते हैं, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों का त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सभी वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान को राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

इस दौरान सीमांत क्षेत्र में जवानों के साथ आत्मीय संवाद और पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना के अनुभव को जिला पंचायत अध्यक्ष ने गौरवपूर्ण और भावनात्मक बताया।

 

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share