भारतीय जनता पार्टी चमोली की वर्चुअल बैठक

 भारतीय जनता पार्टी चमोली की वर्चुअल बैठक

गोपेश्वर, 4 अगस्त। (जनगणमन.लाइव।)भारतीय जनता पार्टी चमोली की वर्चुअल बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने की।

मोहन नेगी, जिला मीडिया संयोजक, भाजपा चमोली ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया।

बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी ने किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share