सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब में इस वर्ष कपाट खुलने से अब तक दो लाख 62 हजार अब तक

जनगणमन.लाइव 20 अगस्त ज्योर्तिमठ

सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब में इस वर्ष कपाट खुलने से अब तक दो लाख 62 हजार से अधिक श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं। इन दिनों बरसात के मौसम में हेमकुंड साहिब आस्था पथ के साथ ही हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के आस-पास विभिन्न प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। प्रकृति के इस सुंदर नज़ारे को देखने का मौका श्रद्धालुओं को मिल रहा है। हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुले थे और 10 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा गोविंदघाट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में इस वर्ष श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। अभी कपाट बंद होने में समय है। लेकिन इस बीच बरसात के मौसम में श्रद्धालुओं को आस्था के साथ-साथ प्रकृति के मनमोहक नज़ारे का दीदार करने का मौका मिल रहा है। आस्था पथ के साथ ही हिमसरोवर व गुरुद्वारे के आस-पास विभिन्न प्रकार के पुष्प खिले हुए हैं जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share